लिस्बन, शनिवार: पुर्तगाल की संसद ने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाले बुर्का बैन विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव फार-राइट चेगा पार्टी द्वारा पेश किया गया था। विधेयक को अब अंतिम मंजूरी मिलने के बाद पुर्तगाल भी उन यूरोपीय देशों में शामिल हो जाएगा जहां चेहरा ढकने पर कानूनी रोक है। विधेयक के तहत धार्मिक या लिंग आधारित कारणों से नकाब पहनना सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित होगा। हालांकि, हवाई यात्राओं, पूजा स्थलों और राजनयिक परिसरों में इसकी अनुमति रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर 200 से 4,000 यूरो (करीब ₹4.1 लाख) तक का जुर्माना लगाया जाएगा। विपक्षी दलों और मानवाधिकार समूहों ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा है कि यह चेहरा ढकने वाली मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने जैसा है। अगर यह विधेयक कानून बन गया, तो पुर्तगाल यूरोप के उन देशों की कतार में शामिल हो जाएगा जहां पहले से ही बुर्का बैन लागू है — जैसे फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया